आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन व उपकरण वितरण, 63 केंद्रों का लोकार्पण

WhatsApp Image 2026-03-30 at 7.52.56 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस तथा नवचयनित कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही 63 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण एवं 6 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास भी किया गया।
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार, बरेली में किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में जनपद की 207 कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन, 780 ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरित किए गए तथा 8 नवचयनित कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा 3.48 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास और 7.56 करोड़ रुपये की लागत से बने 63 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया।
विधायक कैंट संजीव अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी कार्यकत्रियों को स्मार्ट डिवाइस उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनकी कार्यशैली और प्रभावी बने तथा बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण में सुधार हो सके। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी , सीडीओ देवयानी, एमएलसी विधायक बहुरनलाल मौर्य , महाराज सिंह , कैंट विधायक संजीव अग्रवाल , आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights