नहर पर हो रहा अवैध कब्जा किसानों की फसल पर मंडराया सुखे का खतरा: श्याम सिंह राठौर

WhatsApp Image 2026-03-30 at 7.52.10 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। रुहेलखण्ड क्षेत्र में स्थित शारदा नहर पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है।
प्रेसवार्ता के दौरान श्याम सिंह राठौर ने बताया कि गाटा संख्या 524 और 470 के पास सिंचाई विभाग की नहर को 26 मार्च की रात डी.बी. मशीन से समतल कर दिया गया। जब मामला विभाग के संज्ञान में आया तो विभाग द्वारा लीपा पोती करते हुए 6 फीट की नहर को नाले रूपी 3 फुट का खोदा जा रहा है। जिससे आसपास के किसानों में आक्रोश हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवैध कब्जे की कार्रवाई के चलते आसपास के किसानों की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे उनकी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि समय पर पानी न मिलने से उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है और आर्थिक क्षति तय है।
इस मामले में शिकायतकर्ता श्याम सिंह राठौर द्वारा सिंचाई विभाग, बरेली (रुहेलखण्ड शारदा खंड) को लिखित शिकायत भेजी गई है। विभाग से जल्द ही मौके पर भौतिक निरीक्षण कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
बताया गया है कि उक्त नहर रुहेलखण्ड (खंड-चतुर्थ) के अंतर्गत संचालित होती है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights