अपनादल (एस) ने शिव पटेल के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की

WhatsApp Image 2026-03-30 at 7.52.03 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र में छात्र शिवा पटेल की हत्या के मामले में सोमवार को अपनादल (एस) बरेली इकाई ने जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनुज कुमार गंगवार के नेतृत्व में विधिमंच के अधिवक्ताओं की टीम के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बचे हुए नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, शेष अज्ञात अभियुक्तों की पहचान कर कठोर कार्रवाई किए जाने सहित पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।
मांगपत्र में पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा पूरे मामले की विवेचना की मॉनिटरिंग किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराए जाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इस पर प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मांगपत्र सौंपने के बाद एडवोकेट अनुज कुमार गंगवार ने कहा कि अपनादल (एस) पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बताया गया कि इससे पहले अपनादल (एस) की टीम पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ले चुकी है। परिजनों में अभी तक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भय का माहौल है, जिसे लेकर भी पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया है। पुलिस ने निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता ज्वाला प्रसाद गंगवार, भानु गंगवार, रवि पटेल, बरेली बार के उपाध्यक्ष हुलसीराम, विधिमंच जिलाध्यक्ष कालीचरण गंगवार, जयपाल सिंह, विवेक गंगवार समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights