श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति ने 20 वीं बार कराया बाबा बर्फानी का रुद्राभिषेक व भंडारा
बदायूं। श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति बदायूं द्वारा अमरनाथ यात्रा में 20 वां भंडारा लगाने से पूर्व बिरुआ बाड़ी मंदिर बदायूं में भोले नाथ बाबा बर्फानी का रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
समिति के जनरल सेक्रेटरी शमसुद्दीन शम्स ने बताया कि विगत 19वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री अमरनाथ की यात्रा में भंडारे का आयोजन करने से पूर्व 30 मार्च सोमवार को बिरुआबाड़ी मंदिर बदायूं में श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति की ओर से बाबा बर्फानी का रुद्राभिषेक प्रातः 10:00 बजे से 1:00 तक किया गया। तदोपरांत विशाल भंडारे का आयोजन कन्या भोज से आरंभ किया गया। देर शाम तक विशाल भंडारे का आयोजन जारी रहा।
ये रहे मुख्य यजमान मुख्य यजमान के रूप में विपिन सिंघला हरियाणा, अतुल नंदन बदायूं, आयुष रस्तोगी,राजकुमार गुप्ता मुरादाबाद, राजीव कश्यप,राजीव वैश्य आदि की सहभागिता रही। संस्था संस्थापक /अध्यक्ष संजय पाराशरी व प्रधान सेवादार तुषार पाराशरी ने बताया कि यह कार्यक्रम संस्था के मुख्य यजमानों एवं संस्था के सदस्यों के सहयोग से संपन्न होता है। उन्होंने कहा कि श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति विगत 19 वर्षों से लगातार अमरनाथ यात्रा में भंडारा लगाने का कार्य करती आ रही है और प्रत्येक वर्ष अमरनाथ की यात्रा में जाने से पूर्व जनपद बदायूं में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन करती रही है। उन्होंने सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में बाबा अमरनाथ यात्रा में सहभागिता करने का अनुरोध किया।
नागा विधायक महेश गुप्ता की भी रही सहभागिता इस अवसर पर नगर विधायक एवं पूर्ण मंत्री महेश गुप्ता, संजय पाराशरी, डॉ शम्स बदायूंनी,अमन पाराशरी, तुषार पाराशरी, संजीव कश्यप, समीर पाराशरी, दीपमाला गोयल पूर्व चेयरपर्सन,अमन गोयल, अनुराग कश्यप, जितेंद्र साहू, श्याम साहू, भाजपा महिला नगर अध्यक्ष जया साहू सभासद , भाजपा नेता मनोज गुप्ता बिट्टन, नम्रता शर्मा, रितु शर्मा, अन्नू पंडित, बॉबी शर्मा, अभिषेक मथुरिया सोनू आदि मौजूद रहे।














































































