बदायूँ।.रामनवमी के पावन अवसर पर ब्राह्मण महिला जागृति मंच के द्वारा शहर के कृष्ण लॉन में राम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया!! जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रस्तुति की गई एवं महिलाओं ने भजन गाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई !! आयोजित कार्यक्रम की संयोजिका एवं ब्राह्मण महिला जागृति मंच की वरिष्ठ सदस्य सलोनी पाठक ने कहा कि राम हमारे आदर्श हैं और हम सभी को राम जी के चिन्हहो पर चलना चाहिए और ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने चाहिए ताकि समाज को अपने धर्म के प्रति जागरूक होना चाहिए इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या में स्थित प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर की चर्चा करते हुए कहा कि यह राम मंदिर देश के लाखों करोड़ श्रद्धालुओं का आस्था का प्रतीक है!! साथ ही मंच की सदस्य सुनीति उपाध्याय ने कहा की ऐसे कार्यक्रमों में हमें छोटे-छोटे बच्चों को लाना चाहिए!उनको अपनी सांस्कृतिक धरोहर के बारे में भी बताना चाहिए ताकि वह अपने धन के प्रति जागरूकों इस अवसर पर कार्यक्रम में पारुल वशिष्ठ, मंजुल शंखधार, अमिता उपाध्याय माला पारासर, तनु श्रोत्रिय, नीलू भारद्वाज, चारू शंखधार।.