बदायूँ नगर को स्मार्ट सिटी बनाए जाने पर व्यापारियों ने विधायक महेश गुप्ता का अभिनन्दन किया
बदायूं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की बैठक सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा की गई बैठक में सर्वसम्मति से सदर विधायक को सरंक्षक के पद से सुशोभित किया गया साथ ही बदायूं नगर पालिका को स्मार्ट सिटी घोषित किए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से स्वागत करके सदर विधायक को तलवार एवं राधाकृष्ण की प्रतिमा भेंट की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने की संचालन प्रदेश मंत्री पवन जैन ने कियासदर विधायक एवं व्यापार मंडल के सरंक्षक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बदायूं विधानसभा मेरी मां है उसकी सेवा करना मेरा प्रथम कर्तव्य है बदायूं विधानसभा को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाना मेरा एकमात्र लक्ष्य है जिसके फलस्वरूप शासन से बदायूं नगरपालिका को स्मार्ट सिटी का दर्जा मंजूर करा लिया है साथ ही करोड़ों की योजना लाकर बदायूं विधान सभा की उन्नति के लिए लगातार प्रयासरत है सदर विधायक ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारी हितों के कार्यों की सराहना करते हुए व्यापारी समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा आपके साथ से मेरा मनोबल बढ़ा है व्यापारी हितों के लिए मेरे दरवाजे 24घंटे खुले हुए हैं चूंकि मेरा परिवार भी व्यापारी समाज से है तब मेरा कर्तव्य बनता है कि में व्यापारी समाज के सुख दुख में साथ खड़ा रहूंजिलाअध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि सदर विधायक को संगठन के सरंक्षक बनने से संगठन में ताकत और जोश का संचार हुआ है अब व्यापारिक समस्याओं का समाधान विधिवत रूप से तत्काल होगा साथ ही व्यापारिक समस्याओं को शासन स्तर से भी समाधान कराया जाएगा साथ ही स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने से व्यापारी समाज को भी सहूलियत मिलेंगीजिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी ने सदर विधायक का आभार जताते हुए कहा कि बदायूं नगर पालिका के लिए स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने से मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और व्यापार करने में सुगमता आएगी जिलाध्यक्ष उद्योगमंच सर्वेश गुप्ता ने कहा कि सदर विधायक के अथक प्रयासों से स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने से बदायूं में उद्योग भी विकसित होंगे साथ ही व्यापारियों को भी खासा लाभ मिलेगानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि सदर विधायक के सरंक्षक बनने के उपरांत व्यापारी की समस्याओं का समाधान तत्काल प्रभाव से हो सकेगा एवं उनकी मांगों को प्रशासन स्तर पहुंचाई जाएंगेनगर महामंत्री संजय रस्तोगी ने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा से व्यापारियों की मजबूत आवाज रहा है आज जनपद में हर जगह इकाइयों के माध्यम से व्यापारिक समस्याओं का समाधान किया जाता रहा हैबैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल,प्रदेश मंत्री पवन जैन, प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश लड्डा, जिला युवा चेयरमैन सुजीत गुप्ता ,जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू,जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी, संजीव आहूजा, जिला कोषाध्यक्ष अमित वैश्य,जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह लाम्बा, दीपक सक्सेना, दीपक वर्मा, सर्वत हमीद खान, विनय गुप्ता,नरेश शंखधर जिला संगठन मंत्री जावेद खान, क्षितिज वैश्य, नगर चेयरमैन दिनेश गुप्ता थापा, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नगर महामंत्री संजय रस्तोगी, नगर उपाध्यक्ष सगीर अहमद ,नरेश शर्मा, अनिल साहू ,संजीव साहू ,मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता ,दीपक गुप्ता, युवा जिला मंत्री निखिल गुप्ता,सुरेंद्र नानक,गुड्डू सिसोदिया,यश गुप्ता ,अंश गुप्ता, राकेश रमण गुप्ता , देवेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा, कुलदीप वैश्य,अमित गुप्ता, आयुष मैसी, आदि लोग मौजूद रहे














































































