बरेली। शहर के सपा पार्षद राजेश अग्रवाल ने फिल्म धुरंधर 2 के निर्माताओं आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे को नोटिस भेजकर कड़ी आपत्ति जताई है।पार्षद का आरोप है कि फिल्म में दिखाया गया पॉकेटमारी का दृश्य बरेली शहर की छवि को खराब करता है। उन्होंने कहा कि बरेली को पांचाल नगरी, आला हजरत की नगरी और नाथ नगरी के रूप में जाना जाता है, ऐसे में इस तरह का चित्रण शहर का अपमान है।पार्षद राजेश अग्रवाल ने निर्माताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि फिल्म से बरेली का नाम तत्काल हटाया जाए, अन्यथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।सपा पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि “फिल्म में बरेली का पॉकेट मार को गलत तरीके से दिखाया गया है, जो हमारे शहर की प्रतिष्ठा के खिलाफ है। अगर फिल्म से बरेली का नाम नहीं हटाया गया तो हम कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे।