श्यामगंज के साई-खाटूश्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, रामनवमी पर हुआ विशाल भंडारा

WhatsApp Image 2026-03-28 at 4.17.07 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बरेली । श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में रामनवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य यजमान मनीष अग्रवाल और अंकुर अग्रवाल ने पंडित सुशील पाठक के सानिध्य में गणेश पूजन, गायत्री पूजन और दत्तात्रेय पूजन संपन्न किया। इसके पश्चात बाबा साईं नाथ का विधि-विधान से महाभिषेक कर हवन-पूजन किया गया।परंपरागत तरीके से बना प्रसाद मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने एक विशेष जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष गैस सिलेंडर की उपलब्धता में दिक्कत आने के कारण एक अनूठी पहल की गई। भंडारे का प्रसाद पूरी तरह पारंपरिक तरीके से लकड़ी और कंडों के चूल्हे पर तैयार किया गया। इस विधि से बने प्रसाद की खुशबू और शुद्धता ने श्रद्धालुओं को पुरानी परंपराओं की याद दिला दी।

कन्या पूजन के साथ शुभारंभ
दोपहर ठीक 12 बजे भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष पूजन और आरती की गई। भगवान को भोग लगाने के बाद कन्या पूजन संपन्न हुआ, जहां बटुक और कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया गया। मध्याह्न आरती के पश्चात मुख्य भंडारे का शुभारंभ हुआ, जो देर शाम तक निरंतर चलता रहा।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार सक्सेना और पार्षद राजेश अग्रवाल, संजय आयलानी, गौरब अरोरा, रामबहादुर, इन्द्रेश बिसाल अग्रवाल ,सुरेंद्र मिश्रा ममता नरियाबल, सौरभ अग्रवाल, त्रिलोक दयाल, अधीर सक्सेना महानगर अध्यक्ष छंगामल मौर्य सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने मंदिर पहुंचकर मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति और भक्तों के सहयोग से पूरा वातावरण ‘जय श्री राम’ और ‘साईं नाथ महाराज की जय’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights