बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने थाना कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात, अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, आमजन से शालीन व्यवहार रखने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई और अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।अंत में पुलिस अधीक्षक नगर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया।