विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन कर विधानसभा में भाषण देने के लिए पांच युवाओं का हुआ चयन

WhatsApp Image 2026-03-22 at 6.12.33 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित माई भारत (मेरा युवा भारत) तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय, बदायूं में “विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। युवा संसद का विषय “आपातकाल के पचास वर्ष और भारतीय लोकतंत्र की सीख” था, जिसके माध्यम से युवाओं को स्वतन्त्र भारत के इतिहास में लोकतन्त्र की हत्या वाले कालखंड के संदर्भ में उसके प्रभाव, संवैधानिक चुनौतियों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना से प्राप्त शिक्षाओं पर गंभीर एवं सार्थक विमर्श हुआ। यह कार्यक्रम “विकसित भारत @2047” के राष्ट्रीय विजन के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को नीति-निर्माण, लोकतांत्रिक संवाद तथा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संसद की कार्यवाही का सजीव अनुकरण करते हुए प्रश्नकाल, बहस एवं तर्क-वितर्क के माध्यम से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, नागरिक अधिकारों, शासन की जवाबदेही एवं संस्थागत संतुलन जैसे विषयों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए, जिससे एक जीवंत संसदीय वातावरण की अनुभूति हुई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के द्वारा किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र की एक महत्वपूर्ण परीक्षा थी, जिसने यह सिखाया कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों की सजगता एवं संस्थाओं की मजबूती अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को “अमृत पीढ़ी” बताते हुए आह्वान किया कि वे विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। विशिष्ट अतिथि माय भारत के उप निदेशक माहे आलम ने कहा कि माई भारत युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करता है, जहाँ वे नेतृत्व क्षमता विकसित करते हुए राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जुड़ सकते हैं, और यूथ पार्लियामेंट जैसे कार्यक्रम उन्हें नीति-निर्माण की वास्तविक प्रक्रिया से परिचित कराते हैं। एनएसएस के जिला समन्वयक डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। युवा संसद में हुई भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से पांच युवा वक्ता चयनित किए गए जो मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में उत्तर प्रदेश की विधानसभा में भाषण देंगे। डॉ राकेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में गठित निर्णायक मण्डल ने शगुन शर्मा को प्रथम, संभव कुमार को द्वितीय, अनूप सिंह को तृतीय, निखिल सिंह चौहान को चतुर्थ तथा माणिक्य मौर्य को पंचम स्थान प्रदान कर विजेता घोषित किया।
निर्णायक मण्डल में गोविंद बल्लभ पंत डिग्री कॉलेज कछला के प्राचार्य डॉ फैजान अहमद, एनकेवीएमजी कॉलेज चंदौसी की राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रीता सिंह, महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय बिल्सी के प्राचार्य डॉ पंकज कुमार सिंह एवं जे एस कॉलेज के प्रबंध निदेशक विकास यादव शामिल थे।एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।
इसी क्रम में “विकसित भारत यूथ कनेक्ट कार्यक्रम” के अंतर्गत समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवा आइकॉन अमित सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। विकसित भारत यूथ कनेक्ट कार्यक्रम, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को देश के विकास के विजन से जोड़ना, उन्हें नेतृत्व एवं नागरिक सहभागिता के लिए प्रेरित करना तथा नीति-निर्माताओं और युवाओं के बीच संवाद स्थापित करना है।
कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र सिंह यादव ने तथा आभार ज्ञापन डॉ सतीश सिंह यादव ने किया।
समापन अवसर पर सभी अतिथियों, विजेता प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों, एनएसएस एवं माय भारत के कार्यकर्ताओं को शाल , स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ संजय कुमार, डॉ ज्योति विश्नोई, अंशुल कुमार, राहुल, अंश ,तमन्ना , मोहन लाल समीक्षा, ललिक राम, वर्षा, पवन, विवेक ,रवि सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव, राहुल यादव, अमित वर्मा आदि ने सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर दास कॉलेज के एनसीसी कैप्टन डॉ संतोष कुमार सिंह, जेएस कॉलेज की प्राचार्य डॉ निशि अवस्थी, डॉ अंशुमान गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव, दीपक सक्सेना, अनिल कुमार, अरुण मिश्रा, विजयपाल सिंह, धर्मेन्द्र गुप्ता, जितेन्द्र कुमार, मनीष अग्रवाल, सतीश चन्द्र आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights