प्रेमलोक हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर, 38 लोगों ने किया रक्तदान

WhatsApp Image 2026-03-23 at 10.06.01 AM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। प्रेमलोक हॉस्पिटल में नाथ नगरी रक्तदान सेवा ट्रस्ट (रजि.) द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर देश को आजादी दिलाने वाले वीर क्रांतिकारियों को समर्पित रहा।
शिविर में कुल 55 लोगों ने भागीदारी की, जिनमें से 38 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. नितिन अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी समाजसेवा है और एक व्यक्ति का रक्तदान तीन जिंदगियों को बचा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करें और अधिक से अधिक लोग इसमें भाग लें।
इस अवसर पर बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने भी पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। संस्था के संस्थापक/सचिव रामाशीष (आशीष यादव) ने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई समाजसेवा का कार्य नहीं है और सभी को अवसर मिलने पर स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
संस्था के निदेशक बृजेश तिवारी ने बताया कि उनकी संस्था हर माह रक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लेकर चल रही है, ताकि जिले में किसी की मृत्यु रक्त की कमी से न हो। वहीं अध्यक्ष अनूप किशोर शर्मा ने कहा कि थैलेसीमिया, कैंसर, हीमोफीलिया और सिकल सेल एनीमिया जैसे गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए रक्तदान अत्यंत आवश्यक है।
शिविर में रक्तदाताओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में तीन से चार बार रक्तदान करना चाहिए। इससे शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि स्वास्थ्य की नियमित जांच भी होती रहती है।
इस दौरान श्रीराम मूर्ति चेरिटेबल ब्लड बैंक की टीम ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हॉस्पिटल स्टाफ एवं संस्था के सदस्यों में सर्वेश वर्मा, नितिन जायसवाल, निवास यादव, चित्रा पाठक, गौरव गंगवार, गगन, पुनीत, रोहित, फैजान, विनय, आलोक कुशवाहा, हरिओम गुप्ता, विपिन कुमार, हिमांशु, शिवम शर्मा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights