दिल्ली में क्रेन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक-युवती गिरी,क्रेन से कुचल कर युवती की मौत

WhatsApp Image 2026-03-18 at 12.01.29 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली l शाहदरा डिस्ट्रिक के शाहदरा थाना क्षेत्र मे एक क्रेन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, स्कूटी सवार युवक और युवती स्कूटी से उछलकर सड़क पर जा गिरे, जिसके बाद क्रेन ने दोनों को कुचल दिया, जिससे युवती की मौत हो गयी जबकि युवक का इलाज जीटीबी अस्पताल मे चल रहा है l दुर्घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने क्रेन ड्राइवर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया l एसडीएम द्वारा मामले की जांच की जा रही है lजानकारी के अनुसार मृतक युवती की पहचान निशा (28) के रूप मे हुई है वह अशोक नगर मे ब्यूटी पार्लर चलाती थी और नन्द नगरी के बी-5, मे अपने मां-बाप के साथ रहती थी, युवती शादीशुदा थी लेकिन पति से अनबन होने की वजह से पिछले 5 वर्षो से अपने मायके मे ही रह रही थी l सोमवार की रात करीब वह एक अन्य युवक शाबिर के साथ मार्किट कुछ सामान खरीदने गयी थी जब वह रात करीब 10 बजे वापस लौटते समय श्यामलाल कॉलेज वाले फ्लाईओवर पर पहुंची तभी पीछे से एक क्रेन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मारकर उन्हें कुचल दिया, निशा और शाबिर को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने निशा को मृत घोषित कर दिया जबकि शाबिर का इलाज चल रहा है l गौरतलब है कि दुर्घटना के समय मौके पर मौजूद लोगो ने आरोपी क्रेन ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया l अभी मृतका की शादी को पांच साल नहीं हुए थे इसलिए मामले की जांच एसडीएम द्वारा की जा रही है l

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights