बदायूँ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन गौकश तस्करों का हाफ एनकाउंटर किया,दो साथी दबोचे
बदायूँ। प्रभारी निरीक्षक सहसवान धनंजय सिंह व थाना सहसवान पुलिस बल द्वारा गौवंशी पशुओं का वध करने वाले गिरोह के पाँच अभियुक्तों को अवैश शस्त्र व पशु वध करने के उपकरण सहित ग्राम चमरपुरा जंगल से गिरफ्तार किया।कल रात थाना सहसवान पर मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि 04- 05 व्यक्ति जिनके द्वारा पहले भी गौवंशीय पशुओ का वध किया जा चुका है, आज वह टेढा घाट पुल की दाहिनी तरफ घने जंगल में खुले हुए गौवंशी पशुओं का वध करने के लिये आये हैं, वह इस समय टेढाघाट पुल से आगे ग्राम चमरपुर के यू0के0 लिप्टस के जगंलो में अपनी योजना बना रहे हैं, जिनके पास अवैध शस्त्र भी हैं। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह मय थाना पुलिस बल के मौके पर पहुँचे तथा पुलिस पार्टी को आता देख तथा बचने का रास्ता न होने के कारण अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई जिसमें में अभियुक्त 1. नईम निवासी ग्राम भवानीपुर खल्ली थाना सहसवान ( बायें पैर में घुटने के नीचे गोली लगना) व 2. कौसर निवासी ग्राम घूरनपुर थाना सहसवान (दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगना) तथा 3. इसराइल निवासी ग्राम घूरनपुर थाना सहसवान (बाये पैर में घुटने के नीचे गोली लगना) से घायल हो गए, मुठभेड़ में आरक्षी शक्ति सिंह के दाहिने हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। उपरोक्त अभियुक्तगण को शीघ्रता से गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त घटनास्थल के आस पास यू0के0 लिप्टस के जंगलो में पुलिस पार्टी द्वारा कोंबिग के दौरान अभियुक्त 1. शाहरूख निवासी ग्राम बाजपुर थाना सहसवान 2. अली हसन निवासी ग्राम घूरनपुर थाना सहसवान को भी गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 01 – 01 तमंचा 315 बोर (कुल 05 तंमचा 315 बोर ) जिनकी नालों में 01 – 01 खोखा कार0 फसा हुआ, कुल 10 जिन्दा कार0 315 बोर तथा एक प्लास्टिक के थैला जिसमें 01 कुल्हाडी, 03 छुरी, 01 पैकेट काली पिन्नी, एक प्लास्टिक का कट्टा बरामद हुए।अभियुक्तगण की गिरफ्तारी का स्थान दिनाँक ग्राम चमरपुरा से पूर्व दाहिनी तरफ खडंजा/कच्चे रास्ते पर खडे यू0के0 लिप्टस के बाग बहद ग्राम चमरपुरा जंगल दिनाँक 17/ 18.03.2026पूछताछ करने पर बताया कि साहब हम लोगो के खिलाफ कई मुकदमे पंजीकृत हो गये, तथा हम लोगो का मुकदमों में काफी रूपया खर्च हो गये हैं, अभी तक तो हम लोग बाहर थे। आज हम लोगो द्वारा प्लान बनाया गया कि गौवंशीय पशुओं के छोटे बछडे जो जंगल में घूमते फिरते है, वह आसानी से मिल जाते है । आज उन्ही छोटे छोटे बछडे का वध कर उनका मांस बैंच कर पैसा कमाने के फिराक में गौवंशीय बछडे का वध करने के लिये इकट्ठा हुए थे, कि आप लोगो के द्वारा हम लोगो को घेर लिया गया तो हम लोगो द्वारा अपने आप को बचने व भागने के लिये आप लोगो के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिये, हम लोगो ने यह सोचा कि यदि फायर ना करते तो आप लोगो को पकड लेगें, लेकिन आप की गोली से हम लोग घायल हो गये, और आप लोगो के द्वारा हमको पकड लिया ।














































































