HPCL के दो अधिकारियों की हत्या में बड़ा खुलासा,तीसरे पुलिस अधिकारी पर गाज गिरी,दो और गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-03-17 at 8.17.05 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सीएम योगी ने गठित की SIT,जांच ने पकड़ी तेजी,रिजल्ट आना शुरू हत्यारोपी अजय सिंह ने प्लांट में घुसने को गाड़ी नही लूटी थी,प्लांट के ड्राइवर धर्मेंद्र यादव ने खुद गाड़ी उपलब्ध कराई गैस किट ऑपरेटर मुनेंद्र विक्रम सिंह ने गार्ड से कह कर प्लांट का गेट खुलवाया,तब हत्यारोपी प्लांट के अंदर आसानी से दाखिल हो सका HPCL के मुख्य प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की योजनाबद्ध ढंग से हत्या की गई 315 बोर के दो तमंचों से 04 मिनट में चार गोली कैसे चली,एक गोली तमंचे में कैसे फंसी,सपा सांसद ने कहा यह बड़ा सवाल मारे गए उप प्रबंधक के माता-पिता के सवाल औऱ आरोप सच साबित होते नजर आ रहे,

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शासन-प्रशासन की जांच,कही किसी की राजनीति पर न आ जाए आंच।दो अधिकारियों की हत्या का शोर,परिजनों की चीख,मामला पकड़ रहा तूल,कही न हो जाए सीबीआई जांच का ऐलान।कही ऐसा न हो हाईकमान चाहते हुए भी न कर सके मदद,फंस जाए बड़ो बड़ो की गर्दन,हो जाए चौकाने वाले खुलासे।एसएसपी औऱ उझानी के सीओ को पहले डीजीपी ऑफिस अटैच किया,अब वर्षों से जमे दातागंज के सीओ भी हटाए गए
थाना मूसाझाग पुलिस ने 12.मार्च को HPCL फैक्ट्री में घटित दोहरे हत्याकाण्ड से सम्बन्धित मुकदमे में विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन, इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस, परिस्थितिजन्य एवं पुष्टिकारक ठोस साक्ष्यों के आधार पर यह प्रकाश में आया है कि घटना में नामित मुख्य अभियुक्त अजय प्रताप सिंह के साथ इस घटना के अपराधिक षडयन्त्र एवं घटना को सुगम बना कर सहयोग प्रदान करने में इसके साथी धर्मेन्द्र यादव एवं मुनेन्द्र विक्रम सिंह की भी अपराध में संलिप्ता रही है। अब तक उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर धर्मेन्द्र यादव एवं मुनेन्द्र विक्रम सिंह का नाम भी अभियुक्त के रूप में प्रकाश में आया है। आज प्रकाश में आये अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव एवं मुनेन्द्र विक्रम सिंह को मूसाझाग पुलिस द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी है। अभियुक्त द्वारा घटना में संलिप्त रहना स्वीकार किया गया है।

गिरफ्तार किये गये दोनो अभियुक्तो से तर्कसंगत रूप से पूछताछ किये जाने पर दोनो अभियुक्तों क्रमशः धर्मेन्द्र यादव व मुनेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा जुर्म की स्वीकारोकति करते हुए यह बताया गया है कि वह दोनो HPCL में काम करते है। धर्मेन्द्र यादव कम्पनी में लगी बुलेरो गाडी चलाता है तथा मुनेन्द्र विक्रम सिंह गैस किट आपरेटर का काम करता है। इनकी मुख्य अभियुक्त अजय प्रताप सिंह से पुरानी दोस्ती है । इन तीनो द्वारा योजनाबद्ध रूप से दोहरे हत्याकाण्ड घटना को अन्जाम दिया गया है। अजय प्रताप सिंह का फैक्ट्री में आवागमन प्रतिबंधित होने के कारण बुलेरो गाडी के चालक अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव द्वारा घटना के दिन अपनी गाडी मुख्य अभियुक्त अजय प्रताप सिंह को फैक्ट्री में आने जाने के लिये स्वेच्छा से दी गयी। अभियुक्त मुनेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा घटना के दिन फैक्ट्री के मुख्य प्रवेश द्वार पर नियुक्त गार्ड को गाडी में फैक्ट्री स्टाफ होने का हवाला देकर गेट खुलवाया गया है जिसके कारण अजय प्रताप फैक्ट्री में अन्दर जाकर घटना कारित में सफल हुआ है। घटना के समय अभियुक्त मुनेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा फैक्ट्री के गेट पर रहकर निगरानी की गयी। तथा अजय प्रताप सिंह के आवागमन को सुगम बनाया गया। घटना से पूर्व ही इन तीनो के बीच घटना को कारित करने के बारे में आपसी सहमति बन गयी थी और घटना के समय उक्त दोनो अभियुक्तों की मुख्य अभियुक्त के साथ घटना कारित करने में सक्रिय सहभागिता रही है। घटना से ठीक पहले इनके मध्य मोबाइल पर आपस में हुई वार्ता क्रम से भी इन तथ्यों के अहम एवं पुष्टिकारक साक्ष्य प्राप्त हुए है। दोनो अभियुक्तो की मुख्य अभियुक्त से दोस्ती एवं वर्चस्व बनाये रखने की खातिर घटना में संलिप्ता रही है। इन तथ्यों के आधार पर यह पाया गया है कि मुख्य अभियुक्त अजय प्रताप सिंह द्वारा बुलेरो गाडी को लूटा नहीं गया था अपितु घटना को सुगम बनाने के लिये गाडी के चालक अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव द्वारा घटना से पूर्व ही षडयन्त्र के तहत गाडी इस्तेमाल हेतु उसको दी गयी थी।

अब तक का कड़ा एक्शन

सीओ दातागंज का भी तबादला
राहुल पाण्डेय होंगे सीओ दातागंज
के के तिवारी को बिल्सी भेजा गया
उझानी सर्किल का चार्ज संभालेंगे सुनील कुमार
बिल्सी सर्किल से उझानी भेजा गया

Hpcl मामले मे लगातार एक्शन जारी
जमकर गरजा बाबा का बुलडोजर
आरोपी अजय कुमार सिंह की 11 दुकाने ध्वस्त
कई टीमे कर रही हैँ आरोपी की संपत्ति की जांच
52 से अधिक दुकाने, ग्राम समाज की ज़मीन पर लगता था बाजार
50 बीघा तालाब पर कब्ज़ा, सरकारी नल मे समर्सबिल
घर मे अबैध बिजली कनेक्शन, राशन कोटा
राजनैतिक संरक्षण मे खड़ा किया पूरा साम्राज्य

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights