कुर्मी क्षत्रिय सभा ने मनाया होली मिलन समारोह

WhatsApp Image 2026-03-16 at 3.03.15 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कुर्मी क्षत्रिय छात्रावास में रविवार को ब्रह्मपुरा स्थित सरदार पटेल स्मारक में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कुर्मी क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में परंपरा और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक चौपाइयों के गान से हुई। इसके बाद, सभा के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने आपसी प्रेम और भाईचारे के प्रतीक के रूप में फूलों से होली खेली।सुबह तकरीबन 11 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में फूलों की होली खेली। वही कार्यक्रम में आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला। समाज के लोगों ने एक-दूसरे क़े साथ फूलों की होली की बधाई दी। वही कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल गंगवार बोले एकता से ही समाज मजबूत हैं सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है तो उसकी ताकत कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे आयोजन लोगों को करीब लाने और समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं।वही जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल नें कहा ऐसे त्यौहार में अपने बड़े और समाज के लोगों के साथ शिष्टाचार भेंट हो जाती हैं।कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिला अध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार ने कहा कि समाज की तरक्की आपसी सहयोग और मजबूत संगठन से ही संभव है। होली मिलन जैसे कार्यक्रम लोगों को जोड़ने का काम करते हैं और समाज को एक पहचान देते हैं।वही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूदसमारोह में सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, अर्बन कॉ-आपरेटिव बैंक लि. की अध्यक्ष श्रुति गंगवार और पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, नगर पंचायत गुलड़िया के चेयरमैन के पति सुरेश चंद्र सिंह राठौर, प्रवेश राठौर, कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुर्मी महासभा सी.एल. गंगवार सहित समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।इसके अलावा उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार, छत्रपाल सिंह गंगवार, आर.सी. लाल, मूलचंद गंगवार, कोषाध्यक्ष आलोक गंगवार, ऑडीटर एड. मनोज बाबू गंगवार, मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार, अरविंद पटेल, एड. मुनेन्द्र गंगवार, डॉ. उग्रसेन गंगवार, युधिष्ठर प्रसाद गंगवार, कृष्ण पाल सिंह, खेमेन्द्र पाल सिंह, वीरेश कुमार गंगवार, तेजपाल गंगवार, प्रमोद कुमार सिंह और भद्र पाल गंगवार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights