मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

रोटरी क्लब बरेली ग्लोरी ने लगाया नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर, विशेषज्ञों ने दी जागरूकता

March 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली ग्लोरी के तत्वावधान में स्थानीय गंगाचरण अस्पताल के ऑडिटोरियम में नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी मंडल अध्यक्ष राजन विद्यार्थी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में नोएडा के मैक्स हॉस्पिटल की सीनियर डायरेक्टर ब्रेस्ट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. नवनीत कौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने अपने व्याख्यान में महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, सावधानियां, बचाव और आधुनिक उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्तन या बगल में गांठ होना, स्तन के आकार या आकृति में बदलाव, स्तन का सिकुड़ना या लाल होना, निप्पल से खून आना, स्तन में दर्द या कोमलता तथा बाजू में सूजन या गांठ बनना ब्रेस्ट कैंसर के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं के प्रश्नों का उत्तर भी दिया और उनकी शंकाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यावरण एवं वन्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं में स्तन कैंसर और पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर के मामले अधिक देखने को मिलते हैं। उन्होंने इन बीमारियों के समय पर जांच और उपचार की आवश्यकता पर जोर दिया।विशिष्ट अतिथि गंगाचरण अस्पताल के चेयरपर्सन डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी ने कैंसर के उपचार और उससे बचाव के विभिन्न उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर के उपचार में मुख्य रूप से सर्जरी, कीमोथेरेपी, विकिरण चिकित्सा और हार्मोन थेरेपी जैसी प्रक्रियाएं अपनाई जाती हैं।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में गंगाचरण अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट ऑन्कोलॉजी डॉ. अभिषेक सिंह ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए नियमित स्तन जांच, स्वस्थ आहार और जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने, धूम्रपान और शराब से दूर रहने तथा परिवार के स्वास्थ्य इतिहास की जानकारी रखने की सलाह दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रोटरी मंडल अध्यक्ष राजन विद्यार्थी ने रोटरी क्लब ऑफ बरेली ग्लोरी द्वारा आयोजित इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की और क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अशोक अवस्थी, सचिव शैलेंद्र सक्सेना, उपाध्यक्ष सतवंत सिंह चड्ढा, जॉइंट सेक्रेटरी अशोक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजीव कोहली सहित बोर्ड के डायरेक्टर जगदीश चंद्र, के.के. सिंह गंगवार, आर.एस. भंडारी, एस.डी. शर्मा, हरिओम शर्मा, आर.पी. सिंह, सलिल मथुरिया, मोहित जौहरी और प्रदीप वर्मा उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अजय अरोड़ा ने किया, जबकि अंत में क्लब अध्यक्ष अशोक अवस्थी ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights