बरेली। मोहनपुर ठिरिया में कांग्रेस नेता ज़ुबैर ख़ान द्वारा रोज़ा इफ़्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने इफ़्तार में शामिल होकर आपसी भाईचारे और देश की एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने रोज़ा इफ़्तार के साथ देश में अमन-चैन, सौहार्द और हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए दुआ की।इफ़्तार कार्यक्रम में कांग्रेस नेता पीलीभीत कोऑर्डिनेटर अजय शुक्ला, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला, फिरोज़ ख़ान, डॉ. सरवत हाशमी, यासीन, मुजम्मिल बेग, हाजी अफसर बेग, आदिल ख़ान, मुशाहिद बेग, मोहम्मद शाहिद, ओवैस ख़ान, मोबिन अहमद, खलील, गुलाम रसूल उर्फ गुड्डो अंसारी, अख्तर ख़ान और सकीब ख़ान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर देश में शांति, एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की कामना की तथा रमज़ान के पाक महीने में समाज में सद्भाव और प्रेम का संदेश देने की बात कही।