आरएसी के दस्तरख़्वान पर साथ बैठकर हज़ारों लोगों ने किया इफ़्तार

WhatsApp Image 2026-03-16 at 3.01.45 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी और आरएसी ट्रस्ट ने हर साल की तरह इस साल भी सामूहिक रोज़ा इफ़्तार का इंतज़ाम किया, जिसमें बरेली ही नहीं बल्कि आसपास के ज़िलों के लोग भी बड़ी तादाद में शरीक हुए। मग़रिब की अज़ान होते ही हज़ारों लोगों ने एक साथ बैठकर इफ़्तार किया। इसके बाद नबीरा-ए-आला हज़रत व आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने मग़रिब की नमाज़ पढ़ाई और दुनिया भर में अमन-चैन की दुआ फ़रमाई। आख़िर में लंगर हुआ जिसमें सभी रोज़ेदार और मेहमान शरीक हुए, जिनमें उलामा, नेता, डॉक्टर, समाजसेवी सहित समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल रहे।नबीरा-ए-आला हज़रत मौलाना अफ़रोज़ रज़ा क़ादरी की सरपरस्ती में सामूहिक रोज़ा इफ़्तार का इंतज़ाम मिनी बाईपास स्थित ब्लू मून लॉन में किया गया। नबीरा-ए-आला हज़रत व आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने सदारत की। सुबह लगभग 10 बजे से ही आरएसी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे नज़र आए। दोपहर को जुहर की नमाज़ के बाद दरस्तरख़्वान बिछा दिया गया और रोज़ेदारों के लिए प्लेटें लगा दी गईं। किचन में एक तरफ बिरयानी, पकौड़ी और पापड़ का इंतज़ाम किया जा रहा था तो दूसरी तरफ फल काटे जा रहे थे। कहीं बड़े-बड़े टबों में शर्बत बनाया जा रहा था तो कहीं दूर तक वॉटर कूलरों की क़तारें लगाई जा रही थीं। नबीरा-ए-आला हज़रत ख़ुद जगह-जगह जाकर इंतज़ाम का जायज़ा लेते रहे और जहां जिस चीज़ की ज़रूरत महसूस की, उसे पूरा करवाते रहे।असर की नमाज़ के बाद जब भीड़ आनी शुरू हुई तो नबीरा-ए-आला हज़रत जिस कमरे में नमाज़ अदा कर रहे थे, उसको भी रोज़ेदारों के लिए खोल दिया गया। मग़रिब की नमाज़ से चंद मिनट पहले लॉन से लेकर बरामदों और छोटे-बड़े सारे कमरों में रोज़ेदार नज़र आ रहे थे। नबीरा-ए-आला हज़रत मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ख़ुद बाहर लॉन में सबके साथ ज़मीन पर बैठ गए। जैसे ही हाफ़िज़ इमरान रज़ा बरकाती ने मग़रिब की अज़ान पढ़ी वैसे ही सभी ने एक साथ रोज़ा इफ़्तार किया। इस मौक़े पर भी आरएसी के ख़ास वॉलन्टीयर्स खजूर खाकर और थोड़ा सा पानी पीकर फिर से तमाम रोज़ेदारों की ख़िदमत के लिए खड़े हो गए।इफ़्तार के फौरन बाद आरएसी के वॉलन्टीयर्स ने जल्दी-जल्दी दस्तरख़्वान हटाकर नमाज़ का इंतज़ाम किया। हज़ारों लोगों ने नबीरा-ए-आला हज़रत के पीछे मग़रिब की नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद हज़रत अदनान मियाँ ने मुल्को-मिल्लत और सारी दुनिया के लिए अमन और चैन की दुआ की। ज़ालिमों के नेस्तोनाबूद होने और अमनपसंद लोगों की कामयाबी की अर्ज़ भी उनकी दुआ में शामिल रही। नमाज़ के फौरन बाद लंगर का एहतमाम हुआ और फिर सभी लोग नबीरा-ए-आला हज़रत से मुलाक़ात कर रुख़सत हुए।इस मौक़े पर ख़ानवादा-ए-रज़विया से नबीरा-ए-आला हज़रत मौलाना हम्माद रज़ा क़ादरी, मौलाना अब्दुल्लाह रज़ा क़ादरी, सय्यद सुबूर मियाँ, अली रज़ा क़ादरी, मोहसिन हसन ख़ां मौजूद रहे। नेताओं में पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, विधायक शहज़िल इस्लाम, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, शुभलेश यादव, सरफ़राज़ वली ख़ाँ, आँवला चेयरमैन सय्यद आबिद अली, नदीम क़ुरैशी मौजूद रहे। डॉक्टरों में डॉ. रवि खन्ना, डॉ. सोमेश मेहरोत्रा, डॉ. आफ़ताब आलम, डॉ. नाज़िर, हकीम निराले शामिल रहे। उलामा में मुफ़्ती हनीफउल क़ादरी, मौलाना तारिक़ रज़ा मिस्बाही, मौलाना सफ़दर अली, मौलाना निज़ामउद्दीन, मौलाना सद्दाम रज़ा, मौलाना ज़ुल्फ़िक़ार, मौलाना नईम अख़्तर, मौलाना फ़हीम अख़्तर, मौलाना समर रज़वी, मौलाना ग़ुलाम ग़ौस ग़ज़ाली, मौलाना इमरान जाफ़र बरकाती, मौलाना ज़फ़र, मौलाना सलीम रज़ा, मौलाना इमदाद रज़ा, मौलाना मुर्तज़ा, मौलाना निज़ाम, हाफ़िज़ सलीम, मौलाना आरिफ़ रज़ा, मौलाना माजिद रज़ा, मौलाना आक़िब रज़ा, मौलाना तालिब रज़ा वग़ैरह शामिल रहे। बेगुनाहों की पैरवी के लिए बनाया गया लीगल पैनल भी इफ़्तार में शरीक हुआ।आरएसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में मुफ़्ती उमर रज़ा साहब, मुशाहिद रफ़त, हाफ़िज़ इमरान रज़ा बरकाती, हनीफ़ अज़हरी, सय्यद मुशर्रफ़ हुसैन, राजू बाबा, सय्यद रिज़वान साहब, शाहनवाज़ रज़ा, मुहम्मद जुनैद, सईद सिब्तैनी, अमीक रज़ा, उवैस ख़ां, जमाल अज़हरी, मुज़फ़्फ़र अली, मुहम्मद चांद, रिज़वान रज़ा, मुहम्मद अहमद, इब्ने हसन, फ़ुरक़ान रज़ा, रेहान यार ख़ां, अब्दुल समी, सलमान रज़ा, मोहसिन रज़ा, तौक़ीर रज़ा, सय्यद अमान अली, शाहबाज़ रज़ा, इस्लाम डायरेक्टर, आदिल रज़ा, अब्दुल मुईद रज़ा, अबु ज़र ख़ां, ज़ाहिद गद्दी, राशिद गद्दी, यासीन गद्दी, यूनुस रज़ा, अफ़ज़ल रज़ा, आसिफ़ रज़ा, जावेद रज़ा, अंजुम रज़ा, जमशेद रज़ा, हारून रज़ा, रेहान गद्दी, समीरउद्दीन ठेकेदार, मंसूर अली, रियासत हुसैन, मुहम्मद ताहिर, इमरान वारसी, सय्यद फ़ुरक़ान, आमिर ज़फ़र, राशिद रज़ा, आसिफ़ रज़ा, मुहम्मद ज़ुबैर, गुलफ़ाम रज़ा, यूसुफ़ गद्दी, अज़हर रज़ा, आरिफ़ रज़ा,असद खान एडवोकेट,पवनीत सिंह, राहुल शर्मा, अमित मेहरा सहित हज़ारों लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights