बरेली। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जनपद बरेली द्वारा शिव स्वरूप बैंकट हॉल काघरपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जज राजभान सिंह द्वारा डायरी का विमोचन कर किया गया। इस अवसर पर प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया तथा वीरांगना कमेटी का गठन भी किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज में एकता और जागरूकता पर बल देते हुए यूजीसी कानून को तत्काल वापस लिए जाने की मांग सरकार से की। साथ ही उन्होंने समाज को विघटनकारी शक्तियों से सावधान रहने की अपील भी की।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सर्वेश्वर पाल सिंह, भुवनेश्वर सिंह, ठाकुर ऋषिपाल सिंह, बार बरेली के कोषाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, गौरव राठौर एडवोकेट, आरती चौहान, जयवीर सिंह, एमपी सिंह, संतोष राठौर, धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरू, प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर), अमित चौहान, देवपाल सिंह चौहान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं