मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उद्योग-व्यापार के विकास से ही मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था : राजेंद्र गुप्ता

March 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत को भले ही कृषि प्रधान देश कहा जाता है, लेकिन देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, युवाओं को रोजगार देने और शहरों के विकास को गति देने में उद्योग और व्यापार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक देश के उद्यमियों और व्यापारियों को अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उस समय न तो पर्याप्त सरकारी सुविधाएं उपलब्ध थीं और नीतिगत स्तर पर भी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।उन्होंने बताया कि व्यापारिक संगठनों और औद्योगिक संस्थाओं के निरंतर प्रयासों के बाद सरकार तक व्यापारियों की आवाज पहुंचनी शुरू हुई। इसी क्रम में वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना की गई, जिसका उद्देश्य व्यापारियों और लघु उद्यमियों की समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाना है। वर्ष 2025 में बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने के बाद इसका पुनर्गठन किया गया है, ताकि वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप उद्योग और व्यापार से जुड़ी नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियां और अस्थिरताएं होने के बावजूद भारत शांति और विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि एलपीजी गैस को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। देश में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण न करें।इस अवसर पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल, चैप्टर अध्यक्ष मयूर धीरवानी, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सर्विसेज के अध्यक्ष राजीव सिंघल, लघु उद्योग भारती के एस.के. सिंह, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री राजेश जसोरिया, रोहिलखंड मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष शर्मा तथा उद्योगपति घनश्याम खंडेलवाल सहित कई उद्यमी और व्यापारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights