बदायूँ।। शहर के मीराजी चौकी स्थित श्री हनुमान मंदिर के बाबा श्याम का तृतीय वार्षिक उत्सव को नवादा के टीका लोन में बड़े हर्ष के साथ मनाया गया। जिसमें हनुमान मंदिर के महंत रूपेश शर्मा एवं श्याम सेवा मंडल के सभी कार्यकर्ता रजत बत्रा , पारस सेठी, केशव सपड़ा,सत्यम शर्मा , गर्वित दुआ ,एकांश ढींगड़ा देवांक पटेल द्वारा बाबा श्याम का बड़ा भव्य आयोजन कराया गया जिसमें बाहर से बाबा के नाम का गुड करने आए कलाकारों द्वारा बाबा को सुंदर सुंदर भजनों द्वारा रिझाया गयाकलाकारों मै सिंगर ईशान शर्मा , अर्पित , करिश्मा जी और नाथ नगरी बरेली से सिंगर प्रिया पुजारिन, विवेक पुजारी और बाबा की छोटी से बेटी विरंदा ,द्वारा बाबा को सुंदर सुंदर भजनों द्वारा रिझाया गया।