जील 2026 में स्टार ऑफ नाइट बने देवांश और आध्या
बरेली। एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम जील 2026 आयोजित हुआ। विद्यार्थियों के कनेक्सस क्लब की ओर से आयोजित जील 2026 में देवांश और आध्या को स्टार ऑफ द नाइट चुना गया। आक्रश प्रधान जील के स्टार बने। विद्यार्थियों ने फैशन शो सहित आयोजन की विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और डीजे नाइट और बैंड की धुन पर देर रात तक झूमते रहे। स्पर्धाओं में विजेताओं को संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति , डायरेक्टर आदित्य मूर्ति और प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डा.एमएस बुटोला ने प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।

एसआरएमएमएस मेडिकल कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति ने जील 2026 के आरंभ होने की घोषणा की। इसके बाद दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक आयोजन जील 2026 का आगाज सरस्वती वंदना और संस्थान गीत से हुआ। देव मूर्ति जी ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होकर मानसिक विकास का संदेश दिया। दो दिवसीय इस आयोजन में एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने तीन दर्जन से ज्यादा स्पर्धाओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

देवांश और आध्या को जील 2026 का स्टार ऑफ द नाइट चुना गया, जबकि आक्रश प्रधान जील के स्टार बने। साक्षी निगम ने जील आइकन अवार्ड हासिल किया। भ्रोमर हार्ड आफ जील बने। आयुषि, शिशिर और हर्षित बेस्ट क्रिएटिव माइंड चुने गए। रेवा, आयुष, वियोम, अविनाश, आदित्य, नंदिनी और कृष्णाक्षी पिलर आप द जील घोषित किए गए। आर्यन त्रिपाठी और वेदिका बेस्ट कोऑर्डिनेटर रहे और बेस्ट इवेंट कोऑर्डिनेटर श्रेया, केशव और वंश को चुना गया।

गौरांश बेस्ट डांसर और प्रांजल एम को बेस्ट सिंगर घोषित किया गया। रुहल कृष्णा बेस्ट ड्रामेबाज और साक्षी, अमित और प्रांजल को आर्टिस्टिक विजन बनने का मौका मिला। बेस्ट पेयर यश और शाल्वी घोषित किए गए। जील 2026 में माइंडस्केप इवेंट, फाइन आर्ट्स, लिटरेरी इवेंट, मल्टी मीडिया इवेंट और कल्चरल इवेंट की स्पर्धाओं के पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर चुने गए प्रतिभागियों को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा.आरपी सिंह, डीन पीजी डा.रोहित शर्मा, डीन यूजी डा.बिंदु गर्ग, डीएसडब्ल्यू डा.क्रांति कुमार, सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।















































































