बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा में कथक प्रस्तुति ‘अभिलाषा’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम ‘अभिलाषा’ का आरंभ कथक के विद्यार्थियों अवियाना, अवनी, अनिका, गौरिका, कायरा, न्यारा, करुण्य, गौर्वी, अनया, वैदेही, नितारा, मीरा, गुरुनूर, ऐशानी, आराध्या, सपना, मधुर, प्रियभन्शी, सुषमा ने दादरा पर लाइव प्रस्तुत गीत धूम मची है होरी ब्रज में से किया। इसके बाद इन विद्यार्थियों ने लाइव ठुमरी पर डगर बीच कैसे चलूं गीत और चैती की लाइव प्रस्तुति पर अष्टपदी में निरातता ढंग पर भी अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद अपने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने कथक गुरु रियाश्री चटर्जी मंच पर पहुंचीं और उन्होंने लाइव ठुमरी एवं चैती पर पिया मिलन की आस पर अपनी प्रस्तुति दी। कथक गुरु देबाज्योति नस्कर ने लाइव ठुमरी पर ताल बसंत और कथक गुरु अंशु कुमार शर्मा ने लाइव तीन ताल में छोटा ख्याल पर उत्साह बसंत रंग की पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में अपने विद्यार्थियों के साथ तीनों कथक गुरु एक साथ मंच पर पहुंचे और सभी ने अभिलाषा ट्रैक पर एक साथ अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कथक प्रस्तुति ‘अभिलाषा’ में गायन गुरु प्रियंका ग्वाल एवं सात्विक मिश्रा ने अपने स्वरों के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराई जबकि इंस्ट्रूमेंटल गुरु दीपकांत जौहरी (तबला), ऋषभ आशीष पाठक (पखावज), शम्भू सिसोदिया (सारंगी) ने अपने वाद्ययंत्रों के जरिये इसमें सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन रिद्धिमा के सेंटर हेड डा.आशीष कुमार ने किया। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति , आशा मूर्ति , आदित्य मूर्ति , ऋचा मूर्ति , देविशा मूर्ति , इंजीनियर सुभाष मेहरा, डा.प्रभाकर गुप्ता, डा.अनुज कुमार, डा.शैलेश सक्सेना, डा.रीटा शर्मा और गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।