बदायूँ । जिला क्रीड़ाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ व गोरखपुर में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए बालक-बालिकाओं के ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट upsports.gov.in अथवा khelshakti.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन जमा कर सकते हैं। जिम्नास्टिक व तैराकी के लिए आयु 01 अप्रैल 2026 को 12 वर्ष से कम तथा अन्य खेलों के लिए 15 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदन के साथ आयु प्रमाण पत्र (मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी), निवास प्रमाण पत्र (जिलाधिकारी द्वारा जारी), आधार कार्ड तथा कक्षा 5 उत्तीर्ण का प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।प्रथम चयन ट्रायल 23 से 26 मार्च 2026 तक जिला खेल कार्यालय बदायूं में आयोजित किए जाएंगे। 23 मार्च को बालक वर्ग के लिए वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, तैराकी, हॉकी, जिम्नास्टिक व कुश्ती, 24 मार्च को बालिका वर्ग के लिए वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, कबड्डी व तैराकी, 25 मार्च को बालक वर्ग के लिए क्रिकेट, कबड्डी, जूडो व एथलेटिक्स तथा 26 मार्च को बालिका वर्ग के लिए कबड्डी व एथलेटिक्स के ट्रायल होंगे।