बरेली। रमज़ान माह के अवसर पर शमा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने एक साथ बैठकर रोज़ा खोला और अमन, शांति व भाईचारे की दुआ की। इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद शादाब ने कहा कि रमज़ान का महीना रहमत, बरकत और इंसानियत का पैगाम देने वाला महीना है। इस महीने में लोगों को जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए और आपसी प्रेम व सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शमा वेलफेयर सोसाइटी हर साल इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती है, ताकि समाज में एकता और भाईचारा मजबूत हो सके। इफ्तार से पहले सभी ने देश में शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ की। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि रमज़ान के पूरे महीने में जरूरतमंद लोगों की सहायता सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को बल मिलता है। कार्यक्रम में सोसाइटी के सदस्य, क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में रोज़ेदार मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता को बढ़ाने वाला कदम बताया। इस मौके पर मोहम्मद शादाब रजवी मोहम्मद कासिम, मोहम्मद फैजी , पाशा मियां नियाजी,मौलाना शहाबुद्दीन, शाहिद खान एडवोकेट , सैय्यद चांद ,(नाजिर अली) शाहिद कुरेशी, इरफान कुरेशी शाहब बेग भईये भाई , बसी अहमद वारसी तस्लीम प्रधान ,कदीर अहमद, मंजीत सिंह बिट्टू, नईम खान उर्फ बब्बू ,नफीस , कमाल अंसारी , अर्शी खान,सैफ बली खा , समीम खान सुलतानी आदि मौजूद रहे।