नगर के पुराना कपड़ा बाजार पर अतिक्रमण के खिलाफ गरजा नगर पंचायत का बुलडोजर, लोगों को मिलेगी राहत

WhatsApp Image 2026-03-12 at 11.34.08 AM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में प्रस्तावित रोड डालने के नोटिस पर अतिक्रमण खुद नहीं हटाने पर बुधवार को नगर पंचायत ने रोड पर किया गया अतिक्रमण बुलडोजर से हटा दिया। किसी ने विरोध नहीं किया।मिली जानकारी के मुताबिक नगर के पुराना कपड़ा बाजार पर नगर पंचायत के द्वारा सीसी रोड डालना प्रस्तावित किया गया है।रोड के दोनों ओर घर के सामने लोगो ने आगे तक स्लिप और पैड़ी बनाकर अतिक्रमण कर लिया है।रोड स्वीकृत होने के बाद नगर पंचायत ने करीब करीब 15 दिन पहले सभी अतिक्रमण कारियों से खुद पैड़ी और सिल्प तोड़ने का नोटिस दिया था।साथ ही तीन दिन पहले माइक से अलाउंस भी कराया था।इसके बाबजूद लोगो ने अपने घर के सामने अतिक्रमण नहीं हटाया।जिस कारण बुधवार को नगर पंचायत कर्मियों ने रोड के दोनों घरों के सामने मौजूद सिल्प और पैड़ी जेसीबी से तोड़ दी।लोगों में अब इस बात की उम्मीद जागी है कि सड़क पर अतिक्रमण हटने से आवागमन में आसानी होगी क्योंकि इस मार्ग पर अतिक्रमण के कारण लोगों का निकलना मुश्किल थारोड के चौड़ीकरण के कारण किसी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध नहीं किया।ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कस्बा के मोहल्ला अंसारी में मौजूद कपड़ा बाजार चौक पर सभासद के प्रस्ताव पर रोड डालना स्वीकृत किया गया है।सूचना देने के बाद लोगो के द्वारा खुद अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुधवार को नगर पंचायत ने कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटा दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights