बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की फुटकर बिक्री करने वाली एक शातिर महिला को 20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार 11 मार्च की देर रात थाना बारादरी पुलिस टीम गश्त व चेकिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुलजार नगर पीली मिट्टी के पास से एक महिला को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।गिरफ्तार महिला की पहचान तारा पत्नी सलीम निवासी सूफीटोला थाना बारादरी, हाल निवासी जगतपुर मोहन तालाब के पास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना बारादरी में मुकदमा मुकदमा दर्ज कर लिया है।पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह अशिक्षित है और जीविका चलाने के लिए स्मैक बेचने का काम करती है। उसने बताया कि उसका दामाद फतेहगंज पश्चिमी से स्मैक लाकर उसे देता है, जिसे वह छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर फुटकर में बेचती है।इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय के निर्देशन में उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह, हेड कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह, कांस्टेबल यश गौड़ और महिला कांस्टेबल पायल शर्मा की टीम ने अंजाम दिया।