सपा नेता शिवचरण कश्यप ने कराया होली मिलन समारोह, एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप रहे मुख्य अतिथि

WhatsApp Image 2026-03-09 at 3.39.02 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप के नेतृत्व में बिथरी विधानसभा क्षेत्र में लाल फाटक के निकट विमल लॉन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिथरी विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ से आए विधान परिषद सदस्य डॉ. राजपाल कश्यप प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कश्यप समाज के राजा हिरण्य कश्यप को लेकर दिए गए बयान से समाज में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि समाज इस अपमान का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगा।


कार्यक्रम में बहेड़ी के विधायक अताउर रहमान ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।


पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बिथरी विधानसभा में कश्यप समाज की बड़ी संख्या में उपस्थिति बदलाव का संकेत दे रही है। कार्यक्रम के आयोजक शिवचरण कश्यप ने कहा कि वह पूरे जिले में कश्यप समाज को जोड़कर 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का स्वागत करते हुए समाज से समाजवादी पार्टी से जुड़ने की अपील भी की। कार्यक्रम में भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम, विधायक सुल्तान बेग, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, राजेश अग्रवाल, रविंद्र यादव, डॉ. राकेश प्रजापति, द्रोण कश्यप, विशाल कश्यप, शिवम राज कश्यप, नवीन कश्यप, संतराम कश्यप, बृजेश श्रीवास्तव, मनोहर पटेल, महेश कनौजिया, संतोष पटेल, ठाकुर राजन बाबू, उमेश चंद शर्मा, मोहित पटेल, गुड्डू पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights