बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में अनुपम नगर, बदायूं रोड स्थित एबीकेएम मुख्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने गीत गाकर और डांस प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जो प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है, महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सम्मान देने का दिवस है। यह दिन समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका, उनके संघर्ष और सफलता को रेखांकित करता है तथा लैंगिक समानता का संदेश देता है। इस अवसर पर माया सक्सेना, मीरा मोहन, मंजू लता, प्रीति सक्सेना, सीमा प्रधान, ममता जौहरी, कुसुमलता, संगीता सक्सेना, शालिनी सक्सेना, पूजा सक्सेना, शिखा सक्सेना, रजनी सक्सेना, गरिमा सक्सेना, दीपशिखा और अंशिका जौहरी सहित कई महिलाओं को उपहार व स्मृति पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुधीर मोहन, श्याम दीप सक्सेना, अक्षय बिसारिया, शिवाजी सक्सेना सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।