मढ़ीनाथ में श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

WhatsApp Image 2026-03-09 at 3.39.04 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। श्री नेह बिहारी मंदिर प्रांगण, सुदामा नगरी मढ़ीनाथ में श्री धीर समीर सदगुरु सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा का वाचन परम पूज्य महंत श्री मदन मोहन दास जी महाराज श्री धाम वृन्दावन धीर समीर निर्मोही अखाड़ा द्वारा किया जा रहा है।
कथा के दौरान महाराज श्री ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन करते हुए मानव जीवन में धर्म, भक्ति, सेवा और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके मधुर प्रवचनों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित, सचिव दीपक पांडे, संयुक्त सचिव शांतनु मिश्रा तथा मधुसूदन कंपनी के एचआर अनमोल शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों का आयोजकों द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया और उन्होंने भी कथा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस धार्मिक आयोजन के सफल संचालन में सुग्रीव सिंह चौहान, शुभम प्रताप सिंह, मन्नत सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, अधिवक्ता अविश कुमार तथा पूर्व सभासद मोनू पांडे का विशेष सहयोग रहा। कथा सुनने के लिए क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 7 मार्च से 13 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से हरि इच्छा तक किया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights