बदायूँ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में रहकर अपना योगदान दे रही मात्र शक्तियों को सम्मानित किया गया जिसमें महिला पुलिसकर्मी शासकीय अधिवक्ता शिक्षक डॉक्टर और क्षेत्र की महिलाएं शामिल थी!! आयोजित कार्यक्रम की संयोजिका और भाजपा महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष सलोनी पाठक ने उपस्थिति मातृशक्तियों को संबोधित करते हुए महिलाओं के सम्मान सशक्तिकरण और समाज निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान की चर्चा की साथी उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा मातृशक्तियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी!! इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे समाज में महिलाओं का एक अलग स्थान है और महिला ही हमारे देश का भविष्य है!!कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि महिलाएं समाज की रीड हैं और उनके अधिकारों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है!! इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बदायूं की पूर्वअध्यक्ष दीपमाला गोयल, प्रदेश मंत्री दीक्षा महेश्वरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सीमा राठौर, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अमित उपाध्याय जी, जिला महामंत्री करुणा सोलंकी जी, जिला मंत्री मोनिका गंगवार जी,रानी सिंह पुंडीर जी, शासकीय अधिवक्ता विपर्णा गौड़ प्रमिला गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा, रेनू सिंह, सुमन सिंह सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और मातृशक्ति उपस्थिति रही!!