बदायूॅ।आज भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के तत्वाधान में अध्यक्ष कौशलानंद उर्फ लालन पांडेय की अध्यक्षता में ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी व एकजुट होने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे पंकज शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा बदायूं के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने राम जन्मोत्सव कार्यक्रम में तन-मन-धन से योगदान देने का आहवान भी किया। समिति के पदाधिकारियों ने आगामी 19 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंथन किया। इस दौरान महामंत्री अजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष नाथूलाल पाराशरी, प्रदेश मंत्री राहुल चौबे, अजय मिश्रा, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा, रचना शंखधार, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, रविंद्र उपाध्याय, दिनेश शर्मा, अशोक गोड, अमित पांडेय, संजीव शर्मा, आयुष भारद्वाज, डॉ0 भास्कर शर्मा, डॉ0 उमेश गॉड, सचिन भारद्वाज, राजीव शर्मा, राजेश शर्मा, अमन मयंक शर्मा, सुमित शंभू, अजय शर्मा, आशुतोष शर्मा षटवदन शंखधार, एन0 एल0 शंखधार, प्रदीप दुबे, एड0 गौरव शर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।