आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में संचालित एनएसएस की डॉ. भीमराव अंबेडकर इकाई के ग्राम रसूलपुर बिलहरी में चल रहे शिविर के दूसरे दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने महिला सशक्तिकरण का संदेश घर-घर पहुंचाया। स्वयंसेवकों ने टोलियां बनाकर गांव में जन जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने महिला साक्षरता, स्वास्थ्य और घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों पर सर्वेक्षण किया तथा महिलाओं को सशक्त बनाने का संदेश दिया। इस अभियान से ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। शिविर में तुलसी मिश्रा, रजनीश गौतम, अर्चना, अनुज विश्वास, दीक्षा, सत्येंद्र पाल सिंह, मोहिनी वार्ष्णेय, शिवानी, रेनू राठौर, अनामिका मिश्रा, रजनी, ज्योति, संध्या आदि स्वयंसेवक सक्रिय रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को सामाजिक सेवा का महत्व समझाया गया।