बरेली। सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी वेल्फेयर एसोसिएशन, बरेली द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को फूलों की वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं और गीत-संगीत के माध्यम से समारोह को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान नरेश कुमार रस्तोगी एवं मुन्नालाल सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संगठन की ओर से दोनों नए सदस्यों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में लगभग 55 सदस्यों ने भाग लिया और आपसी भाईचारे तथा एकता को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामगोपाल पांडेय, राधेश्याम, राकेश, बाबू गुप्ता, बृजबल्लभ मौर्य, वेदराम तथा जनाब मोहम्मद नासिर सहित कई सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन रामगोपाल पांडेय ने किया, जबकि अध्यक्षता राकेश चंद्र सक्सेना ने की। अंत में सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए जलपान की व्यवस्था की गई। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम का समापन किया।