आरके रिसॉर्ट में 35 महिला उद्यमियों ने आम जीवन से जुड़ी वस्तुओं की भव्य प्रदर्शनी लगाई
बदायूं । होली, ईद और अन्य आने वाले त्योहारों के अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महिलाओं ने अपने आप को सशक्त बनाने के लिए इनफिनिटी लाइफ स्टाइल के तहत आम जीवन से जुड़ी वस्तुओं की भव्य प्रदर्शनी सामूहिक रूप से नगर के आर के रिसोर्ट में लगाई जिसमें सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित इस भव्य प्रदर्शनी में नगर एवं अन्य शहरों की महिलाओं ने अपने स्टॉल पर अपने अपने उत्पाद जैसे सजावटी सामान , ज्वेलरी, कपड़े, शूज, हस्तशिल्प, पर्स, और अपने बनाये हुए हस्तशिल्प का प्रदर्शन कर मुनासिब दामों में ग्राहकों को दिया

जिसे आमजनमानस ने खूब सराहा इस अवसर पर नगर की महिलाओं की उपस्थिति से प्रदर्शनी में खूब रौनक रही, आत्म निर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण की भावना के अनुरूप महिलाओं को बढावा देने के उद्देश्य और स्वदेशी उत्पादों के अधिक प्रयोग के लिए आयोजित प्रदर्शनी की आयोजक रिचा अशेष, ज्योति शर्मा और रिया द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ और उपहार देकर सम्मान किया गया, आयोजन में ब्लूमिंग डेल स्कूल की निदेशक पम्मी मेहंदीरत्ता, सौंदर्य विशेषज्ञ मणि गुप्ता अतिथि रहे प्रदर्शनी आयोजक रिचा अशेष ने कहा कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एक मजबूत व्यवसाई बनाकर उनके आत्मनिर्भरता को बढ़ाने का है कामकाजी महिलाओं के लिए यह उपयुक्त मंच है महिला उद्यमी खुशबू गुप्ता ने बताया कि इस तरह की प्रदर्शनी से महिलाओं में आत्मनिर्भरता आती है एक ही मंच पर उच्च क्वालिटी परिधान एवं दैनिक उपयोगी वस्तुएं कस्टमर्स को कम दाम पर मिलती हैं महिला व्यवसाई रीता गुप्ता ने कहा कि हस्तशिल्प वस्तुओं को प्रदर्शन करने का यह मंच एक मजबूत जरिया है इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका तो मिलता ही साथ में ऊर्जा का संचार होता है प्रदर्शनी में मुख्य रूप से रीतिका गुप्ता, किमी रस्तोगी, दीप्ति कटारिया, नितिका अग्रवाल, शशि आहूजा, नम्रता रस्तोगी, नीति शर्मा, सिमरन नारंग सहित 35 से अधिक महिलाओं .ने विभिन्न उत्पादों के काउंटर लगा कर उच्च क्वालिटी कम दाम में ग्राहकों का विश्वास जीता













































































