ब्लाक स्तरीय नोडल अध्यापक, प्रधानाध्यापक, SMC अध्यक्ष, ग्राम प्रधानों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ
बदायूँ। निपुण भारत मिशन कार्यक्रम अन्तर्गत आज ब्लाक संसाधन केन्द्र म्याऊँ के प्रांगण में ब्लाक स्तरीय नोडल अध्यापक । प्रधानाध्यापक, SMC अध्यक्ष, ग्राम प्रधान,स्थानीय निकाय के सदस्यों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आज के कार्यक्रम में विद्यालय मे हो रहे का या कल्प के कार्यों तथा 19 पैरामीटर के सन्त्रप्तीकरण पर जोर दिया गया।

निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत अध्ययनरत छात्र / छात्राओं के लर्निंग आउट कम और उपस्थिति में सुधार हेतु गहनता से चर्चा की गयी। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मानीय के सी शाक्य (प्रखर समाज सेवी एवं भाजपा नेता), विशिष्ठ अतिथि श्री मनीश सिंह वर्मा (खण्ड विकास अधिकारी-) उपस्थित रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री लक्ष्मीनारायन मैं बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु पार्षदों प्रधान ग्राम सेवक आदि की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उसे सर्वोच्च वरीयता प्रदान की इसी क्रम में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी श्री मनीष सिंह वर्मा ने कहा कि यदि एक ग्राम सेवक अपने घर के चारों तरफ निवास करने वाले मात्र एक-एक घर का भी ख्याल रख ले और उन बच्चों को विद्यालय भेजने की जिम्मेदारी लेने तो बच्चों की उपस्थिति प्रतिदिन बढ़नी प्रारंभ हो जाएगी वहीं ग्राम प्रधानों से निवेदन किया गया कि आप अपने विद्यालय को और भी अधिक उन्नत करें उसे अपने गांव का आईना समझते हुए उसकी संपूर्ण कायाकल्प करें ताकि बच्चे घर से दूर रहकर विद्यालय में घर जैसा माहौल प्राप्त कर सकें इस कड़ी में जिला मंत्री ने आवाहन किया कि हम सबको मिलकर इन बच्चों को होनहार बनाना है ताकि आने वाले समय में देश हित में कार्य करने वालों की संख्या अधिक हो सके इन्हें संस्कारवान बनाना है ताकि बच्चों के अंतर्गत माता-पिता के मूल्य समाचार इन्हें तकनीकी ज्ञान के साथ आगे बढ़ाना है ताकि यह वक्त रहते अपने महत्व को समझ ले और जीवन यापन के लिए एक सशक्त माध्यम स्थापित कर सके।

अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि आज हम सबको कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है पूरे विश्व में विषम परिस्थितियों पैदा हो रही हैं ऐसे में अपने बच्चों को फसलों की तरह देखरेख करणी की आवश्यकता है समय-समय पर विद्यालय जाकर बच्चों को देखें अभिभावक बच्चों को प्रेरित करें शिक्षकों से बात करें ताकि बच्चों के अंदर यदि किसी प्रकार की कमी है तो उसे समझा जा सके और दूर किया जा सके। कार्यक्रम में आशापुर के यादराम जी तथा गोत्र की पार्वती देवी को माला पहनकर उपहार देकर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में आने को अभिभावकों ग्राम प्रधान एसएमसी अध्यक्ष सचिव एवं अनेकों गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा परिवार से म्याऊं ब्लॉक के सभी इंचार्ज प्रधान अध्यापक प्रधानाध्यापक तथा उ•प्र• प्रा.शि-संघ बदायूँ के जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, व्लाक म्याऊँ के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अराफात खां, SRGश्री जसवीर यादब, ARP नवनीत कुमार, राजेश सिंह, प्रभात कुमार, अभिषेक अनंत, विजययादव, संतोष कुमारी नजमा, पुष्पलता आदि शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व एआरपी प्रभात कुमार ने किया।













































































