एचपी इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के विद्यार्थी “उद्यम” इवेंट में शामिल हुए,स्टार्टअप मॉडल्स पेश किए
बदायूँ। एचपी इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के विद्यार्थियों ने “उद्यम” में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। She date business model, Biogas plant, Mushroom cultivation आदि पर बिजनेस मॉडल्स को इन्वेस्टमेंट व इंजीनियरिंग के आधार पर बहुत खूबसूरती से तैयार किया गया। एचपी टीम ने चीफ गेस्ट डॉ. विकास लाम्बा व गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. स्वतंत्र कुमार व अन्य 25 कॉलेज टीम के सामने शानदार प्रस्तुति देकर अपने नाम दर्ज किए तथा सभी की प्रोत्साहन व सराहना प्राप्त की।

बरेली के केसीएमटी (KCMT) संस्थान में “उद्यम” कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं की उद्यमशीलता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम में HP इंस्टिट्यूट की ओर से तीन टीमों ने नेतृत्व किया। कोमल, इकरा, अनुभव, यथार्थ, अंकुल व श्रेय ने प्रतिभाग कर HP का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में 25 कॉलेज टीम ने भाग लिया। सभी छात्रों ने कार्यक्रम की सराहना की व बताया कि “उद्यम” के माध्यम से उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। बिजनेस प्लान कंपटीशन द्वारा विद्यार्थियों ने अभिनव स्टार्टअप आइडियाज और मॉडल प्रस्तुत किए।

प्रतिभागियों ने मार्केट रिसर्च, बजटिंग और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। चीफ गेस्ट डॉ. विकास लाम्बा (सीईओ RIF) व गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. स्वतंत्र कुमार रहे।

इस इवेंट का उद्देश्य छात्रों को भविष्य के सफल बिजनेसमैन और आंत्रप्रेन्योर के रूप में तैयार करना। संस्थान के प्रबंधन ने विजेता छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके कौशल की सराहना की और स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर और प्रतियोगियों ने अपनी पूरी ताकत लगाई। केसीएमटी बरेली द्वारा आयोजित “उद्यम” इवेंट में सभी प्रतिभागियों ने अपने बिजनेस प्लान के जरिए असाधारण मेहनत और रचनात्मकता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों का समर्पण और नवाचार स्पष्ट रूप से देखने को मिला। विद्यार्थियों ने हफ्तों की रिसर्च के बाद अपने स्टार्टअप मॉडल्स पेश किए। निर्णायकों ने छात्रों की बारीकी और व्यावसायिक समझ की सराहना की।













































































