बदायूँ। रोटरी क्लब सेंट्रल के अध्यक्ष रोटेरियन विपिन अग्रवाल को आगामी सत्र 2026-27 के लिए डिस्ट्रिक्ट 3110 के गवर्नर जसवीर सिंह भाटिया ने असिस्टेंट गवर्नर नियुक्त किया है। इसकी सूचना आज भाटिया जी ने जैसे ही प्रकाशित की रोटरी क्लब ऑफ बदायूं के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। मौजूदा सचिव मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विपिन अग्रवाल पूर्व में कई बार रोटरी क्लब के अध्यक्ष रहकर इस पद को सफलतापूर्वक सुशोभित कर चुके हैं। उनके कार्य कुशलता एवं कार्य करने के जुनून को देखकर ही विपिन अग्रवाल जी को सह मंडलाध्यक्ष बनाया है। रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल के सदस्य दीपक सक्सेना ,कुलदीप रस्तोगी ,संजय रस्तोगी ,आमोद चाणक्य, अनिल गुप्ता ,सुरेंद्र चाणक्य ,प्रदीप गुप्ता ,सोनू गुप्ता ,रविंद्र कुमार गुप्ता अनिल गुप्ता सीमेंट ,राममोहन अग्रवाल ,डॉक्टर शरद गुप्ता ,रितेश गुप्ता, विनोद गुप्ता ,नवनीत सक्सेना, सौरभ वैश्य ,संदीप रस्तोगी, राजीव सक्सेना ,मुकेश रस्तोगी ,गोपाल रस्तोगी ,सभी सदस्यों ने बधाई दी। रोटरी क्लब बदायूं ग्रेटर एवं रोटरी क्लब बदायूं गोल्ड के सदस्यों ने हार्दिक बधाई दी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष नवनीत गुप्ता ‘शोन्टू’,सर्वेश गुप्ता ,संजीव आहूजा ,पवन जैन ,राजेश गुप्ता,आदि ने भी बधाइयां दी।