वर्तमान सरकार के कार्यों से लोकतांत्रिक मूल्यों को खतरा उत्पन्न हो गया है: ओमकार सिंह

WhatsApp Image 2026-02-21 at 6.12.47 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। परशुराम चौक स्थित कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक कल दातागंज में होने वाले संविधान बचाओ संवाद हेतु आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यों से लोकतांत्रिक मूल्यों को खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें धार्मिक असहिष्णुता, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए आवश्यक कदम शामिल हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस का यह प्रयास है कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उन्हें समाधान प्रदान करें, उन्होंने सोशल मीडिया पर तथा कार्यकर्ताओं को एक वीडियो जारी कर कल के दातागंज संविधान संवाद कार्यक्रम में अपने सभी पुराने साथियों से पहुंचने की अपील की। शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, मनरेगा कॉर्डिनेटर सुनीता सिंह ने कहा इस सम्मेलन के माध्यम से पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि वे काशीवासियों के साथ हैं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि काशी की सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक पहचान को सुरक्षित रखना आवश्यक है। इस संदर्भ में, उन्होंने काशी की ऐतिहासिकता और उसकी धार्मिक महत्‍ता को भी रेखांकित किया।
बैठक में शहर चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राज यादव, वीरपाल सिंह सेवादल यूथ ब्रिगेड के उपाध्यक्ष शफी अहमद, जिला कांग्रेस एससी एसटी के अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया चमन मियां, लाल मियां युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष,बाबू चौधरी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights