गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

WhatsApp Image 2026-02-21 at 5.51.57 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या एवं सभी मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सचिव गौरव रस्तोगी, अध्यक्षा मोनिका रस्तोगी एवं पर्व रस्तोगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर एवं पूर्व प्राचार्या प्रोफेसर गार्गी बुलबुल को आमंत्रित किया गया। अपने उद्बोधन में प्रोफेसर गार्गी बुलबुल ने महिला सशक्तिकरण विषय पर विस्तृत एवं प्रभावशाली व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि महिलाएँ किस प्रकार आत्मविश्वास, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से स्वयं को सशक्त बना सकती हैं। साथ ही उन्होंने छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
प्रबंधन समिति के सचिव गौरव रस्तोगी ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी को जीवन का आवश्यक अंग बताते हुए छात्राओं को समाज के प्रति जागरूक और सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने महाविद्यालय परिवार को इस सार्थक पहल के लिए बधाई भी दी.अध्यक्षा मोनिका रस्तोगी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि जीवन में सेवा कार्यों से जुड़ना हमारे व्यक्तित्व को सशक्त बनाता है। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा सात दिवसीय शिविर का पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में प्राचार्या प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एनएसएस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा की भावना को जागृत करने का माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, सहयोग और समर्पण के साथ पूरे सात दिनों तक सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया तथा शिविर को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा द्वारा किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा एवं प्रीति वर्मा का विशेष योगदान रहा। उदघाटन समारोह सकारात्मक ऊर्जा एवं प्रेरणा के साथ संपन्न हुआ, जिसने सात दिवसीय एनएसएस शिविर की सार्थक एवं उत्साहजनक शुरुआत की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights