बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर मेंमाँ भवानी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
बरेली । प्राचीनतम एवं भव्यतम बाबा त्रिवटीनाथ मन्दिर में नव निर्मित अति भव्य जगजननि माँ भवानी मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम मन्दिर सेवा समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि आज धृताधिवास तथा मिष्ठान्नाधिवास पूजन किया जिसमें जगजननि माँ भवानी के स्वरूप को धृत अर्थात घी तथा मिष्ठान्न अर्पित किये जाते है। मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को वैदिक रीति से किया जा रहा है जिसमें नित्य श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ, पूजन एवं भजन में काफी संख्या में भक्तगण भक्तिभाव के साथ सम्मिलित हो रहे हैं।
मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि पूजन के बाद मन्दिर सेवा समिति द्वारा अति भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमे माँ भवानी की पालकी को असंख्य माँ के भक्त माँ के जयकारे लगाते हुये तथा भजन गाते हुए अत्यंत उत्साहित हो रहे थे।भक्तगण ढोल नगाडों बैंड बाजा तथा काफी संख्या में भक्तगण माँ भवानी के श्री हनुमान ध्वजा लेकर चल रहे थे।
मन्दिर के मंत्री प्रताप चन्द्र सेठ ने कहा कि यह नाथनगरी बरेली के सभी सनातनी भक्तों के लिये अति गौरव की बात है कि एक अति वैभवशाली माँ जगदजननि भवानी का मन्दिर में पूजन दर्शन का सौभाग्य हम सबको प्राप्त हो सकेगा। आज के कार्यक्रम के पश्चात माँ भवानी की आरती की गई तथा प्रसाद वितरण हुआ। मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने नाथनगरी बरेली के सभी सनातनी भक्तों का आवाहन किया है कि माँ भवानी के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पंचम दिवस के कार्यक्रम में दिनांक २० फरवरी को प्रात: 8.00 बजे से हवन पूजन अर्चन भजन तथा प्रात: 11.30 बजे भव्य महा आरती अवश्य सम्मिलित हो कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
आज के कार्यक्रम में मन्दिर सेवा समिति के प्रताप चन्द्र सेठ, मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल,पूनम सेठ,नूतन सेठ, सुभाष मेहरा,हरिओम अग्रवाल, ब्रजेश शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, नवीन गोयल का मुख्य सहयोग रहा।













































































