बदायूँ। आज दिनाँक 18 फरवरी 2026 को परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर 22 फरवरी 2026 को दातागंज में होने वाले संविधान संवाद सभा को लेकर तैयारी बैठक शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस अवसर पर मुख्यातिथि पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह रहे एवं विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर, मनरेगा कॉर्डिनेटर सुनीता सिंह रही ओमकार सिंह ने जनकारी देते हुए कहा कि 22 फरवरी 2026 को दातागंज में संविधान संवाद सभा को संबोधन करने प्रदेश प्रभारी पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश पांडे जी एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय जी आएंगे इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, किसान कांग्रेस प्रदेश कॉर्डिनेटर गौरव सिंह, रईस खान, मोरपाल, आसमा, सितारा आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।