खूपुर विधानसभा क्षेत्र में वोट के साथ इंसाफ नहीं हुआ, इसलिए विकास में पिछड़ा:आबिद रजा

WhatsApp Image 2026-02-18 at 3.46.19 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सपा के राष्ट्रीय सचिव एव पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के दलित, यादव बाहुल्य व मुस्लिम गांवों का तूफानी दौरा किया। उन्होंने कहा कि शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र से अब तक जो भी जनप्रतिनिधि चुने गए उन्होंने कभी भी वोट के साथ इंसाफ नहीं किया। इसीलिये आज तक शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में सर्वाधिक पिछड़ा हुआ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


पूर्वमंत्री आबिद रज़ा का शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में काफिला सबसे पहले यादव बाहुल्य गांव कुलचौरा में पहुंचा । जहाँ ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया। कुलचौरा के बाद पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का काफिला मुस्लिम बाहुल्य कस्बे सखानू पहुंचा। वहां युवाओं में बेहद जोश देखने को मिला। युवाओं ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा पर फूलों की वर्षा की और देखो देखो कौन आया शेर आया शेर आया जैसे जोरदार नारे लगाए।


इसके बाद पूर्व मंत्री आबिद राजा का काफिला भन्द्रा ग्राम की ओर बड़ा। वहां पहुंचने से पहले म्याऊं पेट्रोल पंप के पास युवाओं ने मोटरसाइकिलो पर सवार होकर ढोल नगाड़ों के साथ पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का भव्य स्वागत किया और फूलों की वर्षा की। यह देखकर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा अपनी गाड़ी के सनरूफ से निकलकर ऊपर खड़े हो गए तभी महिलाओं बुजुर्गों और युवाओं ने पूर्व मंत्रीआबिद राजा के ऊपर फूलों की बारिश की। गांव भन्द्रा पहुंचने से 1 किलोमीटर पहले यादव बाहुल्य गांव गिल्टिया में यादव समाज के लोगों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का भव्य स्वागत किया। भन्द्रा पहुंचने पर लोगों ने अपनी छतो से आबिद रज़ा पर फूल बरसाए।

गांव भन्द्रा में विशाल जनसभाओं को संबोधित करने के बाद पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का काफिला म्याऊं पहुंचा । म्याऊं में भी पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का भव्य स्वागत हुआ अंत मे पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का काफिला जाटव बाहुल्य ग्राम ढका पहुंचा जहां पर जाटव समाज के लोगों ने फूल माला डालकर आबिद रज़ा का भव्य स्वागत किया। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने ढका ग्राम में कथा कमेटी के लोगों को पाँच हज़ार रुपये उपहार स्वरूप भेंट किए।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने गाँवों में जनता का शुक्रिया कहते हुए कहा हम जानते है कि आपके साथ राजनैतिक नाइंसाफी हुई। आपके वोट के साथ इंसाफ नहीं हुआ। क्षेत्र मे जितना विकास होना चाहिए था उसका 5 प्रतिशत भी विकास नहीं हुआ। आपके क्षेत्र मे कोई सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं इससे ज्यादा अफ़सोस की बात और क्या हो सकती, जब आपके बच्चे पढ़ ही नहीं पाएंगे तब तक उनका भविष्य कैसे बेहतर हो सकता है। आप लोगों को केवल वोट लेने के लिए इस्तेमाल किया गया, केवल चुनाव मे अच्छी अच्छी बातें की गई,विकास के सपने दिखाए गए। चुनाव के बाद आपके क्षेत्र मे विकास तो दूर की बात आपको पहचाना तक नहीं जाता है। विधानसभा के चुनाव में आपका दिया हुआ वोट कामयाब भी हुआ और आप चुनाव भी जीते फिर भी आप लोग मायूस क्यूँ दिखते है, इसका मतलब यह है कि सियासी मुख़ालिक आपकी मुखालफत पूरी शिददत से करता है और आप जिसे अपना सियासी दोस्त समझकर कामयाब करते हो वह दोस्ती नहीं निभाता, इसीलिए आपको डबल नुकसान होता है ।
उन्होंने कहा वर्ष 2027 मे मौजूदा सरकार को हटाने के लिए सेक्युलर हिन्दू व मुसलमानों व दलित भाईयो को सियासी एक साथ होना होगा। पीडीए को मजबूत करना होगा। तभी आपके वोट के साथ इंसाफ होगा और आपके इलाके का विकास सम्भव है।

इस मौके पर ओमवीर सिंह दद्दा, रमेश सिंह यादव, शीशपाल सिंह यादव ,प्रेमपाल सिंह यादव ,भोपाल सिंह यादव ,नेकराम सिंह यादव ,नंदराम सिंह यादव, सिपटटर सिंह यादव दुर्गपाल यादव, अतर सिंह यादव, दानिश अशरफी, खलील अंसारी, अनवर अंसारी,फहीम अंसारी,,नदीम अशरफी, राघिब अशरफी, नदीम सभासद नदीम अंसारी , रफीक अंसारी अमीरुद्दीन अंसारी दानिश अंसारी ,कमर अंसारी ,कमरुल अंसारी पूर्व प्रधान ,डॉ बाबुद्दीन अंसारी हसरत अली खान, मुंतज़िर खान ,सखावत खान ,हाफिज हसन रजा खान, अजय सिह, जाटव, मास्टर चंद्र प्रकाश जाटव, बालक राम जाटव ,विशाल सिंह जाटव डॉक्टर गुलफाम सिंह जाटव जय सिंह जाटव लाल ठाकुर जाटव , हर्षित यादव, सोहेल सिद्दकी, मनोज गुप्ता, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights