बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव ठिरिया खेतल निवासी 32 वर्षीय दिलदार खा पुत्र गंठे खा अपना कैंटर चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। दिलदार खा सोमवार की शाम को गाजियाबाद से बरेली कैंटर लेकर आ रहे थे मुरादाबाद के थाना मुंडा पाण्डेय क्षेत्र के दलपत पुर के पास ट्रक के पीछे कैंटर लेकर घुस गए टक्कर लगने के बाद ट्रक फरार हो गया दिलदार खा गंभीर रूप से घायल हो गए घायल को मुंडा पाण्डेय अस्पताल में भर्ती कराया सूचना मिलने के बाद परिवार वाले मुंडा पांडेय अस्पताल पहुंचे वहां से दिलदार खा को बरेली जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया दिलदार खा की पत्नी रेशमा और दो बच्चे है परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।