जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर सैलून एसोसिएशन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2026-02-18 at 2.39.38 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर सैलून एसोसिएशन द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में संगठन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे और जननायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
सभा में प्रदेश महासचिव तेज बहादुर नंदवंशी, जिला अध्यक्ष विक्की श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष लियाकत सलमानी, उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, पुनीत श्रीवास्तव, महामंत्री रणधीर श्रीवास्तव, संगठन मंत्री पवन श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, मोहसिन अली, सुबोध श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण तथा पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता और भाईचारे की भावना मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संगठन को और सशक्त बनाने, आपसी एकजुटता बढ़ाने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेते हुए श्रद्धांजलि सभा का समापन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights