बरेली। छावनी परिषद बरेली की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तनु जैन के कुशल मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सिंगल यूज़ प्लास्टिक बैन अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान में मनोज कुमार तिवारी सफाई अधीक्षक, सहायक सफाई निरीक्षक राजेश कुमार, स्वच्छ भारत मिशन से अंकिता पांडे (SBM कंसल्टेंट), IEC टीम से अरुण एवं राजवीर, वार्ड सुपरवाइजर तथा अन्य सफाई मित्र सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। अभियान के दौरान बाजार क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर निरीक्षण किया गया। इस क्रम में जिन व्यक्तियों एवं दुकानदारों के पास प्रतिबंधित पॉलीथीन पाई गई, उन्हें सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय, स्वास्थ्य एवं सामाजिक संरचनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा भविष्य में इसका उपयोग न करने हेतु प्रवर्तन किया गया। साथ ही नागरिकों को कपड़े, जूट एवं कागज़ के थैलों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान यह भी देखा गया कि कई प्रवर्तन नागरिक पहले से ही कपड़े के थैलों का उपयोग कर रहे हैं, जो समाज में बढ़ती पर्यावरण चेतना का सकारात्मक संकेत है। छावनी परिषद बरेली द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाकर स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।