इस्लामनगर में किसानों के बीच गरजे पूर्व मंत्री डीपी यादव, गन्ना उत्पादन बढ़ाने का किया आह्वान

Screenshot 2026-02-16 200350
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं । इस्लामनगर ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता डीपी यादव ने किसानों से क्षेत्र में अधिक से अधिक गन्ना लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब गन्ना मात्र 100 रुपये प्रति कुंटल बिकता था और बिलारी की मिल में एक ट्राली डालने में किसान को 8 दिन तक इंतजार करना पड़ता था। किसानों की दुर्दशा को देखते हुए उन्होंने राज्य सरकार से प्राइवेट सेक्टर में गन्ना मिल लगाने की मांग उठाई थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

डीपी यादव ने कहा कि “एक मैं ही हूं जिसने अपनी छाती से एक हजार करोड़ रुपये का उद्योग खड़ा किया। कुछ लोगों के पास कोई काम नहीं है, इसलिए वे अफवाह फैलाते हैं कि पेमेंट नहीं दी जाती। मैं कोई कमजोर आदमी नहीं हूं, अधिकारी भी मुझे जानते हैं और नेता भी जानते हैं। मैं ईमानदारी की राजनीति करता हूं।”

उन्होंने दावा किया कि वह पहले ऐसे सांसद हैं जिन्होंने बदायूं जिले को दो बड़े उद्योग, डिग्री कॉलेज और स्कूल दिए, जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिला। गरीब बच्चों को शिक्षा के लिए किताबें तक अपनी जेब से उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि “जिले का ऐसा कोई नेता बता दो जिसने 100 लोगों को भी रोजगार दिया हो।”

बैठक में किसानों ने बंदरों की समस्या समेत अन्य दिक्कतें उठाईं। इस पर डीपी यादव ने भरोसा दिलाया कि हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। साथ ही यदु शुगर मिल के कर्मचारियों को चेतावनी दी कि यदि कोई अधिकारी लापरवाही या बदतमीजी करे तो सीधे उन्हें फोन कर शिकायत करें, तुरंत कार्रवाई होगी।

उन्होंने अंत में कहा, “मैं खुद किसान हूं, किसानों का दर्द समझता हूं और उनके सम्मान के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा।”

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights