भदपुरा बनी नौवीं जिलास्तरीय टीचर्स टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन, फाइनल में बहेड़ी को 15 रन से हराया

WhatsApp Image 2026-02-16 at 6.46.31 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नौवीं जिलास्तरीय टीचर्स टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट अलहैया रविवार को खेले गये। फाइनल में भदपुरा ने बहेड़ी को 15 रन से हराकर कप अपने नाम किया इस फाइनल मुकाबले में भदपुरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और विकास के 23 और अमित के 24 रनो की सहायता से बहेड़ी को 107 रन का लक्ष्य दिया जिसमे कुलदीप ने तेज अर्द्धशतक जड़ा किन्तु बहेड़ी का कोई अन्य बल्लेबाज उनके साथ न दे सका। इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच राजेश कुमार सिंह रहे, जिन्होंने फाइनल और सेमीफाइनल में शानदार बॉलिंग की फाइनल मैच के अंपायर जगदीश सिंह और गुनीत बाबू रहे। इस अवसर पर दोनों ही विजेता उपविजेता टीमों को टीशर्ट और कैप बाई एल के इंफ़्रा के मालिक दिनेश पाण्डेय द्वारा प्रदान की गई। पुरुष्कार वितरण ग्राम प्रधान अलहैया कृष्णा गंगवार के द्वारा किया गया| बेस्ट बैट्स मैन भदपुरा कप्तान सुनील रहे,बेस्ट बॉलर बहेड़ी कप्तान अवनीश गौतम रहे,बेस्ट फील्डर बहेड़ी के कुलदीप गंगवार रहे। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी का अवार्ड अवनीश गौतम को उनके ओवर आल प्रदर्शन पर मिला । इस अवसर पर के सी पटेल अनवर हसनैन रामाशंकर जगदीश सिंह धर्मेंद्र गंगवार शैलेन्द्र गंगवार भानु प्रताप सिंह हरेंद्र सिंह धीरेन्द्र सिंह विनीत राजपूत प्रशांत गंगवार सौरभ कुमार विकास कन्नौजिया मिथलेश यादव मौजूद रहे। टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक राजेश कुमार सिंह द्वारा बेहतरीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया। सभी खिलाड़ियों को यूटा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह ने बधाई जी एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights