बरेली। जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली के संयुक्त तत्वावधान में “मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा” का शुभारंभ किया जाएगा। पार्टी प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया कि पदयात्रा ग्राम करेली स्थित जनसेवा अस्पताल से दोपहर 2 बजे प्रारंभ होगी। यह पदयात्रा जागृति विहार, बी.डी.ए. कॉलोनी, बाला श्री धाम सर्वोदय नगर, पटेल विहार, गंगा नगर, विश्वनाथपुरम, अनुपम नगर, 84 घंटा मंदिर, सुभाष नगर मोड़ से होते हुए बरेली जंक्शन, कचहरी, डीएम आवास मार्ग से गुजरते हुए दामोदर पार्क, चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर समापन करेगी। पदयात्रा के संबंध में पर्यवेक्षक ओमकार सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार का महात्मा गांधी के प्रति रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान जनता कभी स्वीकार नहीं करती। जिलाध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने आरोप लगाया कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना देशवासियों का अपमान है और जनता इसका जवाब देगी। महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि महात्मा गांधी के योगदान को नकारा नहीं जा सकता और उनका सम्मान पूरे विश्व में होता है। प्रेस वार्ता में सुबोध जोहरी, पूनम दीप एडवोकेट, कमरुद्दीन सैफी, रमेश श्रीवास्तव, साहिब सिंह, मोबिन अंसारी, उल्फत सिंह कठेरिया, महेंद्र गंगवार, विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार, रेहान बसेरी, जाहिद और जगदीश शरण नारायण सिंह गंगवार सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।