बरेली। किसान मसीहा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की 87वीं जयंती के अवसर पर चौधरी चरण सिंह पार्क कचहरी बरेली में राष्ट्रीय लोकदल बरेली के जिलाध्यक्ष मो. मतलूब एडवोकेट नें पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ चौधरी अजीत सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमे जिलाध्यक्ष मोहम्मद मतलूब एडवोकेट ने चौधरी अजीत सिंह के जीवन एवम उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को बताया कहा कि चौधरी साहव हमेशा गरीव मजदूर किसानो के सच्चे हितैसी रहे। संचालन सर्वेश पाठक ने किया कि पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारीओ ने कहा चौधरी अजीत सिंह के पदचिन्हो पर चलकर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करें । राष्ट्रीय लोक दल के सभी कार्यकर्ताओं ने एक मत होकर एक प्रस्ताव रखा की बरेली एयरपोर्ट का नाम चौधरी अजीत सिंह एयरपोर्ट रखा जाए सभी राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने एक मांग पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन में बरेली जिलाधिकारी के माध्यम से एक मांग पत्र बरेली कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंच कर दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मो मतलूब एडवोकेट , सर्वेश पाठक, कुलदीप सिंह पवार, विजय बहादुर सक्सेना, जाफर मंसूरी, शहादत हुसैन, कमल जीत सिंह, गीता सिन्हा , वीरेंद्र पाल गंगवार, लाखन सिंह, ओमपाल कश्यप, शाकिर अली, मोहम्मद मियां, जाबिर खां, शेर मोहम्मद, रिंकू, अख्तर अली, चाँद बाबू, कासिम अली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।